32.5 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026

अंतिम ओवर के ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने की शिकायत, बांग्लादेश पर उठे सवाल

नई दिल्ली : पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेली गई वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में काफी ड्रामा देखने को मिला। बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने तीसरा वनडे जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शेरे बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के आखिरी ओवर में DRS को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आखिरी गेंद पर बांग्लादेश द्वारा जिस तरह से DRS लिया गया, वह पाकिस्तान को पसंद नहीं आया। इसी वजह से पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने इस मामले को लेकर मैच रेफरी से आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई। मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में 11 रन से हराकर जीत हासिल की।

आखिरी गेंद पर DRS को लेकर बढ़ा तनाव, पाकिस्तान के खिलाड़ी हुए नाराज

DRS को लेकर ये पूरा ड्रामा पारी के आखिरी ओवर में हुआ। आखिरी के दो गेंदों पर पाकिस्तान को जीत के लिए 12 रन की जरूरत थी। रिशाद हुसैन ने पांचवीं गेंद शाहीन अफरीदी को लेग साइड की तरफ डाली जो पिच पर गिरने के बाद बाहर चली गई। अंपायर ने इसे तुरंत वाइड दे दिया, हालांकि थोड़ी देर बाद बांग्लादेश ने LBW के लिए रिव्यू लेने का फैसला किया। जैसे ही बांग्लादेश के प्लेयर्स ने रिव्यू लेने का फैसला किया वैसे ही पाक टीम के कप्तान शाहीन अफरीदी नाराज हो गए।

रिप्ले देखने के बाद बांग्लादेश ने लिया रिव्यू

दरअसल नियमों के मुताबिक किसी भी टीम को DRS लेने की अनुमति तभी दी जाती है जब तक उस गेंद का रिप्ले स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर न दिखाया गया हो। बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने जिस गेंद पर रिव्यू लिया, उसे पहले ही वाइड करार दिया जा चुका था, ऐसे में उस गेंद पर रिव्यू लेने की गुंजाइश काफी कम थी। पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का आरोप है कि बांग्लादेश ने इन नियमों का पालन नहीं किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका कहना है कि स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर उस गेंद का रिप्ले दिखाया गया था, जिसे देखने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों को यह संकेत मिला कि शायद गेंद बल्ले से लगी हो। इसके बाद उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया। पाकिस्तान की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि बांग्लादेश को तय 15 सेकंड की समय-सीमा के बाद भी रिव्यू लेने की अनुमति दे दी गई।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैच रेफरी से की अपील

ESPN क्रिकइंफो मुताबिक पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने मैच रेफरी नियामुर राशिद से शिकायत की है कि ऑन-फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को LBW के लिए रिव्यू लेने की अनुमति क्यों दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार

पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट का कहना है कि बांग्लादेश ने रिव्यू उस समय लिया, जब स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर उस गेंद का रिप्ले पहले ही दिखाया जा चुका था। उसी रिप्ले को देखने के बाद थर्ड अंपायर ने शाहीन अफरीदी को आउट करार दिया, जिसके बाद ऑन-फील्ड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles