नई दिल्ली : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हुई, जहां पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए। इन मैचों में भारत ने यूएसए को 29 रन से हराया, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से मात दी, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से शिकस्त दी। पहले दिन ग्रुप ए के दो मुकाबले और ग्रुप सी का एक मैच खेला गया। ग्रुप सी में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज कर 2 अंक हासिल किए, वहीं पाकिस्तान ने भी नीदरलैंड को हराकर अपने खाते में 2 अंक जोड़े। इसके बाद भारत ने यूएसए को हराकर 2 अंक प्राप्त किए और ग्रुप ए की अंकतालिका में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया।
ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान दोनों के ही 2-2 अंक हैं, लेकिन रन रेट के आधार पर भारत अब पाकिस्तान के आगे निकल चुका है। यूएसए में जीत के साथ भारत का रन रेट अब 1.450 हो गया है जबकि पाकिस्तान का रन रेट अभी 0.240 है। इस ग्रुप में नीदरलैंड और यूएसए ने भी मैच खेले, लेकिन दोनों का खाता नहीं खुल पाया।

