सूर्यकुमार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, युवराज-कोहली का रिकॉर्ड टूटा; भारत की लगातार 9वीं जीत से T20WC में इतिहास

0

नई दिल्ली : भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को मुश्किल हालात से बाहर निकाला और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवॉर्ड के साथ ही सूर्यकुमार ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए और युवराज सिंह, आर. अश्विन व रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को भी पीछे करते हुए नया मुकाम हासिल किया। वहीं टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 9वीं जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया।

सूर्या का धमाका! युवराज, अश्विन और रोहित को छोड़ा पीछे

सूर्यकुमार यादव ने  नाबाद 84 रन की पारी खेलने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और वो भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाडि़यों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार ये खिताब जीता और उन्होंने युवराज सिंह, आर अश्विन और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 3-3 बार ये कमाल किया था।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

8 – विराट कोहली (35 मैच)
4 – सूर्यकुमार यादव (19 मैच)
3 – युवराज सिंह (31 मैच)
3 – आर अश्विन (24 मैच)
3 – रोहित शर्मा (47 मैच)

विराट कोहली से आगे निकले सूर्यकुमार यादव, रचा नया इतिहास

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया। इसी के साथ वे टी20आई में भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए और उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने यह उपलब्धि 16 बार हासिल की थी।

भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

17 1- सूर्यकुमार यादव (105 मैच)
16 – विराट कोहली (125 मैच)
14 – रोहित शर्मा (159 मैच)
8 – अक्षर पटेल (88 मैच)

भारत बना नंबर वन, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को पछाड़ा

भारत ने यूएसए को हराने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया अब इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई है, क्योंकि उसने 2024-26 वर्ल्ड कप के दौरान अब तक लगातार 9 मुकाबले जीते हैं। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2024 में लगातार 8 मैच जीतने का कारनामा किया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2022-24 के बीच 8 लगातार जीत दर्ज की थीं। अब भारत इन दोनों टीमों को पीछे छोड़कर शीर्ष पर पहुंच गया है।

टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें

9 -भारत (2024-26) (खबर लिखे जाने तक)
8 -दक्षिण अफ्रीका (2024)
8 -ऑस्ट्रेलिया (2022-24)
7 -भारत (2012-14)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here