Football: चेल्सी क्लब विश्व कप के फाइनल में, दूसरा सेमीफाइनल PSG और स्पेन के रियल मैड्रिड के बीच

0

अमेरिका: जोआओ पेड्रो ने चेल्सी के लिए पहली बार शुरुआत करते हुए अपनी बचपन की टीम के खिलाफ दो गोल दागे, जिससे इंग्लैंड के क्लब ने ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंस को 2-0 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। चेल्सी की इस जीत से यह भी सुनिश्चित हो गया कि क्लब विश्व कप का विजेता फिर से यूरोप का ही कोई क्लब बनेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरा सेमीफाइनल फ्रांस के पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) और स्पेन के रियल मैड्रिड के बीच खेला जाएगा। जोआओ पेड्रो जब 10 साल के थे तब फ्लुमिनेंस से जुड़ गए थे और 2020 में वाटफोर्ड जाने तक वह इस क्लब की तरफ से खेलते रहे।

इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को खेले गए क्लब विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 18वें और 56वें मिनट में गोल किए और अपने पूर्व क्लब के प्रति सम्मान दर्शाते हुए किसी भी गोल का जश्न मनाने से इनकार कर दिया। वह दो जुलाई को ब्राइटन से चेल्सी में शामिल हुए थे। जोआओ पेड्रो जब 10 साल के थे तब फ्लुमिनेंस से जुड़ गए थे और 2020 में वाटफोर्ड जाने तक वह इस क्लब की तरफ से खेलते रहे। इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को खेले गए क्लब विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 18वें और 56वें मिनट में गोल किए और अपने पूर्व क्लब के प्रति सम्मान दर्शाते हुए किसी भी गोल का जश्न मनाने से इनकार कर दिया। वह दो जुलाई को ब्राइटन से चेल्सी में शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here