Football: भारत को लगा तगड़ा झटका, अंडर-20 एएफसी क्वालिफायर टूर्नामेंट में मिली हार

0

नई दिल्ली: भारत को अंडर-20 एएफसी क्वालिफायर फुटबाल टूर्नामेंट में चार बार के विजेता ईरान से कड़े संघर्ष में 1-0 से हार मिली। ग्रुप सी में भारत ने खेल के 88वें मिनट तक ईरान को बराबरी पर रोके रखा, लेकिन युसुफ माजरेह ने गोलकीपर प्रियांश दुबे को छकाते हुए गोल कर ईरान को जीत दिला दी।

भारत एक मैच जीत चुका है और 4-2 के गोल अंतर के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। उसे अब मेजबान लाओस से खेलना है, जिसे ईरान के हाथों 0-8 से हार मिल चुकी है। 10 ग्रुपों में शीर्ष पर रहने वाली और दूसरे स्थान पर रहने वाली पांच श्रेष्ठ टीमों को 2025 में चीन में होने वाले अंडर-20 एएफसी चैंपियनशिप के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here