Football: लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुरुषों की फीफ-प्रो विश्व एकादश में नहीं बना पाए जगह

0

नीदरलैंड: सर्वकालिक महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो सोमवार को वैश्विक खिलाड़ियों के संघ फीफप्रो द्वारा घोषित वर्ष की पुरुष विश्व टीम में जगह नहीं बना सके। 37 साल के मेसी एमएलएस में इंटर मियामी के लिए खेलते हैं जबकि 39 वर्षीय रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अल-नासर के लिए खेलते हैं।

अंतिम एकादश के मतदान के लिए चुने गये 26 खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ मेसी और रोनाल्डो ही थे जो किसी यूरोपीय क्लब से नहीं जुड़े है। यह 2006 के बाद यह पहली बार है कि इस सूची में मेसी का चयन नहीं किया गया है। अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता के नाम 17 बार टीम में चुने जाने के बाद रिकॉर्ड है। रोनाल्डो को 15 बार चुना गया है लेकिन आखिरी बार 2021 में वह इस टीम में शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here