Football News : अंडर–9 कैटेगरी में TNM A टीम ने की जीत हासिल

0

नोएडा: फिटनेस के लिये फुटबॉल कितना जरूरी है ये साबित किया अंडर 9 कप में खेलने वाले बच्चों ने. इन नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी एनर्जी और प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया. नोएडा के सेक्टर 119 में मिलेनियम स्कूल के मैदान में 13 अप्रैल को फ्यूचर स्टार कप का आयोजन हुआ जिसमें गाजियाबाद और नोएडा के अलग अलग अकेडमी से अंडर–9 कैटेगरी की टीमें पहुँची थीं। सभी टीमों को अलग अलग केटेगरी में बांटा गया था । सभी टीमों के लिए 4 ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुप में एक टीम को 2 मैच जीतने थे जिसके बाद चारों ग्रुप से 4 टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में TNM A औऱ B  फाइनल फाइनल में पहुँची थीं।

फाइनल मैच में TNM अकादमी की A और B टीम फाइनल में पहुँची थी जिसमें अंडर–9 कैटेगरी में TNM A टीम ने विजय हासिल की। टीम के आयोजकों ने सभी कोच और खिलाड़ियों का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here