Football Team के हेड कोच इगोर स्टिमैक को AIFF ने 17 जून को मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया

0

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के हेड कोच इगोर स्टिमैक को अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (AIFF) ने सोमवार (17 जून) को मुख्य कोच के पद से बर्खास्त कर दिया। हाल ही में हुए फीफा विश्व कप 2024 क्वालिफायर में टीम इंडिया का प्रदर्शन खराब रहा था। इसके बाद एआईएफएफ ने यह फैसला लिया है। भारतीय टीम ने दूसरे राउंड में कुवैत से ड्रॉ खेला था, जबकि कतर से अहम मुकाबले में हार गई थी। ऐसे में टीम इंडिया ने पहली बार फीफा विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर में जगह बनाने का मौका गंवा दिया था।

एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा, ” एआईएफएफ सचिवालय की ओर से मिस्टर स्टिमैक को सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है। एआईएफएफ, मिस्टर स्टिमैक को राष्ट्रीय टीम के लिए उनकी सेवा के लिए धन्यवाद देता है और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है।”

56 वर्षीय स्टिमक की कोचिंग में भारत ने 53 मैच खेले। इनमें से देश ने 20 मैच हारे, 19 जीते और 14 ड्रॉ खेले। इस 71 गोल किए गए और 76 खाए, जो 35.8%। इस पांच साल की अवधि के दौरान राष्ट्रीय टीम की कई असफलताओं के बावजूद विश्व कप क्वालिफायर के तीसरे दौर तक पहुंचने में असमर्थता एआईएफएफ के इस बड़े फैसले का कारण रही।

जब 2023 एशियन कप और वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए ड्रा की घोषणा की गई, तो आम सहमति यह थी कि एशियन कप के लिए भारत कठिन ग्रुप में था, लेकिन उनके विश्व कप क्वालिफायर गेम आसान थे। कुवैत के खिलाफ जीत ने उम्मीद को और बढ़ा दिया, लेकिन फिर उस परिणाम के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ दो चौंकाने वाले गेम हुए – जिसमें से एक में भारत संभावित छह में से केवल एक अंक हासिल कर सका।

इसके बाद भारत ने घरेलू मैदान पर कुवैत के खिलाफ ड्रा खेला और कतर से टीम 1-2 से हार गई। इससे टीम का अभियान कुल पांच अंकों के साथ समाप्त हुआ और वे ग्रुप की चार टीमों में तीसरे स्थान पर रही। स्टिमक ने खुद दावा किया था कि अगर तीसरे दौर तक पहुंचने का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो वे खुद ही पद छोड़ देंगे। उन्होंने कहा था, “अगर मैं भारत को तीसरे दौर तक नहीं ले जा पाया तो मैं अपने गौरव और सम्मान के साथ यहां पांच साल के काम में जो कुछ भी हुआ है, उसे छोड़ दूंगा। मैं अपना पद किसी और को सौंप दूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here