Football: इंग्लैंड फुटबाल टीम के नए मुख्य कोच होंगे थॉमस ट्यूशेल, साउथगेट की जगह लेंगे

0

लंदन: पेरिस सेंट जर्मेन, चेल्सी, बायर्न म्यूनिख जैसे क्लबों के कोच रह चुके जर्मनी के थॉमस ट्यूशेल इंग्लैंड फुटबाल टीम के नए मुख्य कोच होंगे। ट्यूशेल यूरोपियन चैंपियनशिप के फाइनल में हारने वाली इंग्लैंड टीम के कोच गारेथ साउथगेट की जगह लेंगे। वह स्वेन गोरान एरिक्सन और फैबियो कापेलो के बाद इंग्लैंड के तीसरे विदेशी कोच होंगे। उन्हें अमेरिका में 2026 में होने वाले फीफा विश्वकप तक मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई है। ट्यूशेल ने कहा, मैं तुरंत ही समझ गया, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उनकी कोशिश रहेगी कि इंग्लैंड के खिलाडि़यों के जर्सी पर दूसरा स्टार (दूसरी बार विश्व विजेता बनना) लगे। इंग्लैंड ने एकमात्र बार 1966 में विश्वकप जीता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here