HPCA ओर से प्रदेश में 5 जून से महिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

0

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ओर से प्रदेश में पहली बार पांच मई से अंतर जिला महिला अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। इसके लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट सीनियर महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की तरह हिमाचल के बाहर चंडीगढ़ में करवाया जाएगा। पांच जून को शुरू होने वाले महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में एचपीसीए की ओर 12 जिलों टीमों के दो पूल बनाए गए हैं।

पूल-ए में शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, सिरमौर और लाहौल-स्पिति हैं। पूल बी में कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और किन्नौर में लीग मुकाबले खेले जाएंगे। हर पूल में टॉप दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। प्रतियोगिता में पूल-ए की टीमों के लीग मुकाबले पांच से 15 जून तक खेले जाएंगे। पूल बी के मुकाबले 15 से 26 जून तक होंगे। यह मैच चंडीगढ़ के सीआईओसी और महाजन ग्राउंड में होंगे।

सेमीफाइनल मुकाबले 27 जून को खेले जाएंगे। जिस जिला टीम में खिलाड़ियों की कमी रही, उसमें दूसरे जिले की महिला खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पांच जून से पहले महिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। यह टूर्नामेंट पांच जून से 29 जून तक चलेगा। टूर्नामेंट के सभी लीग और सेमीफाइनल मुकाबले चंडीगढ़ के मैदानों में खेले जाएंगे। जल्द ही फाइनल की तिथि जारी कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here