नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज से कुछ दिन पहले भारतीय टीम में बदलाव किया गया और चोटिल साई सुदर्शन की जगह करीब 21 महीने बाद सरफराज खान की टीम में वापसी हुई। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि टीम में लौटने के बाद क्या सरफराज को प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिलेगी? अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने इस पर अपनी राय दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका मानना है कि सरफराज स्पिन गेंदबाजी को अच्छी तरह खेलते हैं और श्रीलंका की परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें भारत की सर्वश्रेष्ठ संभावित प्लेइंग इलेवन में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब वीडियो में भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन पर बात की है। उनका मानना है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में सरफराज खान को ध्रुव जुरेल से ऊपर तरजीह मिलनी चाहिए। वहीं गॉल में होने वाले इस मैच में उन्होंने तीन स्पिनर्स खिलाने की बात कही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने यह तक कहा है कि अगर पिच की कंडीशन बदली तो मैच के दिन तीन पेसर भी नजर आ सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ सारांश जैन कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद कैफ ने कहा है कि रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव उनकी स्पिन के लिए पहली पसंद हैं। जिसमें जडेजा का खेलना तो तय ही है। वहीं तीसरे स्पिनर के लिए उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बने मानव सुतार नहीं, बल्कि सारांश जैन को चुना है। कैफ का मानना है कि भारत के पास वैराएटी बहुत है और सुतार भी कोई बहुत पुराने नहीं हैं। सारांश की बैटिंग एबिलिटी ज्यादा है। ऐसे में सारांश को टीम बैलेंस के हिसाब से खेलना चाहिए और डेब्यू करना चाहिए।
मोहम्मद कैफ ने पहले टेस्ट के लिए बताई अपनी बेस्ट संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।


