नई दिल्ली : आईपीएल 2024 के बाद एमएस धोनी का हुक्का पीते हुए एक वीडियो और कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद फैंस के बीच इस बात को लेकर काफी चर्चा शुरू हो गई थी कि क्या माही को हुक्का पसंद है या वह इसे पीते हैं। अब इस मामले पर उनके चेन्नई सुपर किंग्स के एक पुराने साथी ने बड़ा खुलासा किया है। सीएसके के लिए खेल चुके इंग्लैंड के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने धोनी के इस शौक को लेकर खुलकर बात की और इससे जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं।
इंग्लैंड के क्रिकेटरों के पॉडकास्ट स्टिक टू क्रिकेट में एक दिलचस्प खुलासा सामने आया, जब सैम बिलिंग्स और एमएस धोनी की अनोखी आदत के बारे में बताया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिलिंग्स ने कहा कि धोनी को हुक्का पीने का शौक है और इसके लिए उन्होंने एक खास “शीशा मैन” भी रखा हुआ है। यह व्यक्ति खास तौर पर बनके हुक्के की देखभाल करता है और उसे तैयार करके देता है, जिससे धोनी को हर बार बेहतरीन अनुभव मिल सके। यह खुलासा सुनकर फैंस को धोनी के व्यक्तित्व का एक अलग और कम ज्ञात पहलू देखने को मिला।
सैम बिलिंग्स ने क्या कहा?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैम बिलिंग्स से जब पूछा गया कि, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में आपका सबसे पसंदीदा खिलाड़ी कौन सा है जिसके साथ आप खेले? इसके जवाब में एमएस धोनी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा, “निश्चित ही धोनी। क्योंकि मुझे लगता है कि कैप्टेंसी के फॉर्म से और उनका व्यक्तित्व शानदार है। वह बहुत ही शांत और सरल स्वभाव के हैं। काफी कूल रहने वाले इंसान हैं। आजकल बहुत ज्यादा कूल लोग मिलते नहीं हैं। वह सबसे अच्छे इंसान हैं।”
इसके बाद सैम बिलिंग्स ने एमएस धोनी को लेकर हुक्के से जुड़ने के लिए एक और दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि धोनी भी उनकी तरह मैनचेस्टर यूनाइटेड के बड़े फैन हैं और वे साथ में टीम के मैच देखते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिलिंग्स, आगे कहा कि धोनी अक्सर होटल से बाहर नहीं निकलते थे और नीचे बार में भी नहीं जाते थे। उनका कमरा हमेशा खुला रहता था, जहां एक “शीशा मैन” मौजूद होता था, जिसका काम सिर्फ हुक्के की देखभाल करना और उसे तैयार रखना था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैम बिलिंग्स के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई। हालांकि, यह बात भी साफ है कि हुक्का हमेशा तंबाकू से नहीं जुड़ता—शीशा अलग-अलग फ्लेवर में भी आता है, जिसमें तंबाकू शामिल नहीं होती। इसके बावजूद फैंस के बीच इस खबर ने खासा ध्यान खींचा और चर्चा तेज हो गई। यह कहना गलत नहीं होगा कि एमएस धोनी की यह हुक्का स्टोरी अब ग्लोबल स्तर पर चर्चा का विषय बन गई है।


