IPL 2025 के कमेंटेटर्स की लिस्ट में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम शामिल नहीं

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत होने वाली है। ब्रॉडकास्टर्स ने इस सीजन के लिए अपने कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम शामिल नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने यह फैसला जानबूझ कर किया है। पठान पर कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ निजी एजेंडा चलाने का आरोप लगा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर्स ने इरफान पठान के खिलाफ शिकायत की थी। उनका कहना था कि ऑलराउंडर कमेंट्री के दौरान खिलाड़ियों के खिलाफ निजी टिप्पणी करते हैं। खिलाड़ियों को यह पसंद नहीं आया। एक स्टार प्लेयर ने इरफान पठान का नंबर ब्लॉक कर दिया। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इरफान पठान द्वारा उनपर की गई टिप्पणी से खुश नहीं थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान खिलाड़ियों का इंटरव्यू लेते हुए ऐसा व्यवहार किया जो कि बीसीसीआई को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, ‘यह पिछले दो साल से हो रहा है। वह कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ निजी एजेंडा चला रहे हैं। यह बात बीसीसीआई को पसंद नहीं है। इसी कारण उनका नाम हटाया गया नहीं तो उनका नाम लिस्ट में होना चाहिए था।’ इरफान पठान इकलौते कमेंटेटर नहीं हैं जिन्हें बीसीसीआई के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर कान्ट्रैक्ट नहीं मिला। इससे पहले संजय मांजरेकर को भी उनकी टिप्पणी के कारण करार नहीं दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here