पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है, पंजाब किंग्स में जरूर कोई दिक्कत है

0

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स ने भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को अपनी टीम का कप्तान चुना है। ऑक्शन में पंजाब ने अय्यर पर 26 करोड़ 75 लाख रुपए खर्च किए थे। उसी समय यह साफ हो गया था कि पंजाब ने अपने कप्तान के लिए ही यह रकम खर्च की है। अय्यर इस फ्रैंचाइजी के 17वें कप्तान हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा को लगता है कि इतने कप्तान बदले जा रहे तो इसका मतलब है कि टीम में कोई कमी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘जब नीलामी हो रही थी और यह 25 करोड़ रुपये से आगे जा रही थी, तो आपने कहा कि यह हो गया है। आप केवल कप्तान के लिए इतना पैसा खर्च करते हैं, किसी और के लिए नहीं। इसलिए अगर आपने इतना पैसा खर्च किया, तो श्रेयस अय्यर को कप्तान बनना ही था। इसमें कोई संदेह नहीं था।’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ‘दिल्ली लंबे समय तक उसके पीछे भागती रही क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने उससे वादा किया था कि वह उसे कप्तान बनाएंगे और उसे केकेआर से बाहर आने के लिए कहा। ऐसा लग रहा था कि केकेआर, क्योंकि वे जीत चुके थे, शायद श्रेयस अय्यर को बनाए रखने के लिए बहुत पैसा खर्च कर सकते थे, और बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें कप्तान नहीं मिला।’

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर इतिहास रचने वाले हैं। वह पहले भारतीय बन जाएंगे जो तीन अलग-अलग फ्रैंचाइजी की कप्तानी करेंगे। वह दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद अब पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। साथ ही उन्होंने पंजाब किंग्स में चल रही परेशानियों पर भी बात की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, ’18 सीजन में 17 कप्तान – यह बहुत खराब रिकॉर्ड है। शुरुआत में सब ठीक लगता है और फिर आपको लगता है कि कुछ गड़बड़ है। ये शादियाँ लंबे समय तक क्यों नहीं चलतीं? कभी कप्तान छोड़ना चाहता है और कभी कप्तान को बर्खास्त कर दिया जाता है। कई बार कोचों को बर्खास्त कर दिया जाता है। पंजाब में ऐसा बहुत होता रहता है।’ श्रेयस अय्यर नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने बैटिंग ऑर्डर को लेकर भी स्थिति साफ की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here