पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री का रुख किया

0

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री का रुख किया था लेकिन अब उनका अंदाज बदला है। वह राजनीति में कूद आए हैं। लोकसभा 2024 चुनावों में युसूफ पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से मैदान में हैं। पहली बार चुनाव लड़ रहे युसूफ पठान को जनता ने पसंद किया है। युसूफ ऐतिहासिक जीत के मुहारने पर खड़े हैं। युसूफ को टीएमसी ने टिकट दिया था। वह इस सीट से इस समय तकरीबन 55,000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

युसूफ को कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी टक्कर दे रहे हैं। अधीर रंजन इस सीट से 1999 से लगातार लोकसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं लेकिन इस बार युसूफ ने उन्हें हराने का मन बना लिया है। अगर ऐसा होता है तो ये युसूफ की ऐतिहासिक जीत होगी। युसूफ यूं तो गुजरात के रहने वाले हैं लेकिन टीएमसी के टिकट पर पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ रहे हैं।

युसूफ भारत की उस टीम का हिस्सा थे जिसने साल 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता था। युसूफ ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में ही अपना डेब्यू किया था। इसके बाद जब भारत ने साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था तब भी वह टीम का हिस्सा थे।

युसूफ का हालांकि बंगाल से खास नाता है। वह आईपीएल में लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स के लि खेले और इस टीम को दो बार चैंपियन बनाने में भी सफल रहे। इसलिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here