पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने भारत के इस 13 साल के खिलाड़ी की काबिलियत पर उठाया सवाल

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के ऑक्शन में यूं तो भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। हालांकि सबसे ज्यादा हैरानगी लोगों को हुई जब राजस्थान रॉयल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपए खर्च की। भारत के इस 13 साल के करोड़पति से पाकिस्तानियों को मिर्ची लग रही है। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज ने इस खिलाड़ी की काबिलियत पर सवाल उठाया है।

शेयर की वीडियो

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज जूनेद खान ने वैभव का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वैभव श्रीलंका के गेंदबाज दुलनिथ सिगेरा की गेंद पर छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके शानदार शॉट्स की तारीफ करने की जगह जूनेद ने उनपर सवाल खड़ा कर दिया।

वैभव की काबिलियत पर उठाया सवाल

जूनेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभव का वीडियो शेयर किया। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘क्या 13 साल का बच्चा इतने लंबे छक्के लगा सकता है।’ उन्होंने कैप्शन में इसके अलावा कुछ नहीं लिखा लेकिन भारतीय फैंस ने उन्हें आड़े हाथों लिया।

फैंस ने किया ट्रोल

भारतीय फैंस ने पोस्ट पर कमेंट करके जूनेद को नसीम शाह की याद दिलाई। एक यूजर ने लिखा, ‘जिस तरह 16 साल की उम्र में तुम्हारा नसीम 140+ की रफ्तार से गेंद फेंक देता है।’ वहीं कुछ यूजर ने इफ्तिखार का भी उदाहरण देने लगे। यूजर्स का कहना था कि इफ्तिखार भी अपनी उम्र बढ़ाकर खेलते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here