Madhya Pradesh के चार खिलाड़ी मास्को वूशु स्पर्धा हेतु रूस पहुंचे और अभ्यास में जुटे

0

जबलपुर: मध्य प्रदेश वूशु संघ की सचिव सारिका गुप्ता के अनुसार प्रदेश के प्रतिभावान वूशु खिलाड़ी अंजुल नामदेव , शुभमानी आरसी पांडे, वैष्णवी त्रिपाठी, प्रियंका केवट अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा खेलने हेतु रूस पहुंच चुके हैं और अपने अभ्यास में जुट गए हैं।

सारिका गुप्ता ने बताया कि चारों ही खिलाड़ी राष्ट्रीय  स्पर्धा के पदक विजेता खिलाड़ी हैं और अंजुल कई अन्तर्राष्ट्रीय स्पर्धा में  भाग ले चुके हैं। वर्तमान में अंजुल नामदेव भारतीय वायु सेना में कार्यरत हैं।  अंजुल विगत एशियाड में चौथे नंबर पर रहे थे, लेकिन इस बार उनके रशिया में  पदक जीतने का मौका है।  अंजुल एशियन गेम्स में चनकवान स्पर्धा में, शुभमणि शंगदाओ में और वैष्णवी प्रियंका केवट सांदा स्पर्धा में भारत की तरफ से भाग लेंगे।  चारों खिलाड़ी  भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक सारिका गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त करते रहे हैं।  मॉस्को वूशु स्टार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लगभग 30देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

पूर्व में इसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में मध्य प्रदेश की खिलाड़ी कृष्णिका गुप्ता , दिव्यांश गुप्ता स्वर्ण पदक एवम अन्य खिलाड़ी पदक  प्राप्त कर चुके हैं ।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बाजवा, सचिव विजय सराफ, सी ई ओ सुहेल अहमद मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष एन के त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहसचिव राजनीश सक्सैना, शैलेन्द्र शर्मा, माया रजक, नितेश बर्मन,विकास चतुर्वेदी सहित खेल संचालक आदि ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here