भोपाल। सूरज बागोरा (66 रन और दो विकेट) के दोहरे प्रदर्शन से सीनियर क्रिकेटर ऑफ भोपाल ने अविनाश संजर स्मृति में आयोजित चौथे मास्टर्स कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आर्किटेक्ट इलेवन को आठ विकेट से पराजित कर दिया। दिन के एक अन्य मुकाबले में मीडिया क्रिकेटर्स ने कनारा क्लब विदिशा को हराया। ओल्ड कैंपियन मैदान पर रविवार को आर्किटेक्ट इलेवन ने 6/162 रन बनाए। उसकी ओर से डेनियल ने 63 और जीतू बागरे ने 55 रन बनाए। अतुल खरे को दो विकेट मिले। जवाब में सीनियर क्रिकेट ऑफ भोपाल ने 17वें ओवर में दो विकेट खोकर जरूरी रन बना लिए। सुमित तनेजा ने 55 रन बनाए। डेनियल और अर्णव को एक-एक सफलताएं मिलीं। सूरज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें वरिष्ठ क्रिकेटर शांति जैन और शैलेश शुक्ला ने ट्रॉफी प्रदान की।
अकबर ने खेली शतकीय पारी: दूसरे मुकाबले में मीडिया क्रिकेटर्स ने पहले खेलते 3/203 रन बनाए। उसकी ओर से अकबर ने 69 गेंद पर 107 रन की शतकीय पारी खेली। विवेक ने 24 और बृजेश ने 31 रन बनाए। कनारा क्लब की ओर से राजेश ने दो विकेट लिए। जवाब में विदिशा कनारा क्लब की टीम 8/184 रन ही बना सकी। शैलेंद्र ने सर्वाधिक 73 रन बनाए। मीडिया क्रिकेटर्स से ललित कटारिया और बृजेश ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। अकबर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

