चौथी शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारम्भ, उद्घाटन मैच आईपीएस 11 ने 9 विकेट से जीता

0

भोपाल: स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर आज चौथी सैयद शकील मोहम्मद ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाट्न बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने किया। इस मौके पर खेले गए उद्घाटन मैच में आईपीएस 11 ने जर्नलिस्ट 11 को 9 विकेट से पराजित किया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बल्लेबाजी कर किया। इस मौके पर bdca के उपाध्यक्ष, जुनेद किदवई, सुशील सिंह ठाकुर, सचिव शांति कुमार जैन, कोषाध्यक सी एस धाकड़ , हमीद उल्लाह खान मामू, महावीर आर्य,फैसल मीर आदि मौजूद थे। उद्घाटन अवसर पर फ्रेंडली मैच आईपीएस और जर्नलिस्ट इलेवन के मध्य खेला गया जिसमें जर्नलिस्ट 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेमंत जोशी के 33, प्रभात शुक्ला 31, मुकेश 22 रनों के सहारे117 रन बनाए।

जवाबी पारी खेलते हुए आईपीएस 11ने राहुल ठाकुर के शानदार 78 रनों की बदौलत यह मैच 9 विकेट से जीता। मैच के मेन ऑफ द मैच राहुल ठाकुर रहे। इस मौके पर सेंट माइकल अकादमी की ऑनर हिबा शकील मोहम्मद, सैयद अवान शकील, सैयद अयान शकील उपस्थित रहे। कल से इस प्रतियोगिता के मुख्य मुकाबले खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here