पाकिस्तान हॉकी में फिर विवाद, हॉकी खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान को लेकर की शिकायत

0

कराची : पाकिस्तान के हॉकी खिलाड़ियों की आर्थिक परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। खिलाड़ियों को अभी तक पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) से उनका बकाया भुगतान नहीं मिला है, जिससे टीम के भीतर नाराजगी बढ़ रही है। इतना ही नहीं, अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एफआईएच विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के दैनिक प्रशिक्षण शिविर भत्ते में भी कटौती कर दी गई है, जिसने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

राष्ट्रीय महासंघ (पीएचएफ) के अंतरिम निकाय ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों को अब विदेशी दौरों पर प्रतिदिन 110 डालर (लगभग 30647 पाकिस्तानी रुपये) का भत्ता मिलेगा। हालांकि खिलाड़ियों ने शिकायत की है कि उनके प्रशिक्षण शिविर भत्ते को 11 डॉलर (लगभग 3000 पाकिस्तानी रुपये) से घटाकर 3.5 डालर (लगभग 1000 रुपये) कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनुभवी खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान मिलने वाले भत्ते को लेकर पाकिस्तान हॉकी महासंघ से स्पष्ट जानकारी मांगी थी। वहीं, पाकिस्तान ने गुरुवार को बेल्जियम और इंग्लैंड में अगले महीने खेले जाने वाले एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी, लेकिन टीम के कप्तान के नाम का ऐलान नहीं किया गया।

पीएचएफ के इस रवैये से खिलाड़ी भी काफी नाराज बताए जा रहे हैं। शकील अहमद बट पिछले साल की शुरुआत से पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद नए दौरे के लिए कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की गई। एफआईएच प्रो लीग का तीसरा चरण 13 से 27 जून तक खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान की टीम बेल्जियम, स्पेन, इंग्लैंड और अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here