30.8 C
New Delhi
Friday, May 2, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) हैट्रिक की फुल लिस्ट, जानें किन-किन को बनाया शिकार

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के 7वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। शार्दुल ने 4 ओवर में 34 रन देकर 4 विकेट लिए। पर्पल कैप होल्डर इस गेंदबाज ने अभिषेक शर्मा और इशान किशन को लगातार गेंदों पर आउट करके सनराइजर्स को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, वह हैट्रिक नहीं ले पाए।

इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक 22 बार गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं। लक्ष्मीपति बालाजी आईपीएल हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के पहले सीज़न में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेग स्पिनर अमित मिश्रा तीन अलग-अलग आईपीएल फ्रैंचाइजी के लिए हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं।

युवराज सिंह एकमात्र अन्य गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में एक से ज्यादा हैट्रिक ली हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में 2009 के आईपीएल सीजन में 16 दिनों के अंतराल में दो हैट्रिक हासिल की थी। राशिद खान ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके बाद से कोई गेंदबाज आईपीएल में हैट्रिक नहीं ले पाया है।

आईपीएल हैट्रिक की फुल लिस्ट
गेंदबाज टीम आउट हुए बल्लेबाज खिलाफ मैच की तारीख
लक्ष्मीपति बालाजी चेन्नई सुपर किंग्स इरफान पठान<br>पीपी चावला
वीआर सिंह
पंजाब किंग्स 10/05/2008
अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स रवि तेजा
आरपी सिंह
प्रज्ञान ओझा
डेक्कन चार्जर्स 15/05/2008
मखाया एनटिनी चेन्नई सुपर किंग्स रॉबिन उथप्पा
मार्क बाउचर
जैक कैलिस
कोलकाता नाइट राइडर्स 18/05/2008
युवराज सिंह पंजाब किंग्स रॉबिन उथप्पा
मार्क बाउचर
जैक कैलिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 01/05/2009
रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स अभिषेक नायर
हरभजन सिंह
जेपी डुमिनी
मुंबई इंडियंस 06/05/2009
युवराज सिंह पंजाब किंग्स हर्षल गिब्स
एंड्रयू साइमंड्स
वेणुगोपाल राव
डेक्कन चार्जर्स 17/05/2009
प्रवीण कुमार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु डेमियन मार्टिन
सुमित नरवाल
पारस डोगरा
राजस्थान रॉयल्स 18/03/2010
अमित मिश्रा डेक्कन चार्जर्स रयान मैक्लेरेन
मनदीप सिंह
आरजे हैरिस
पंजाब किंग्स 21/05/2011
अजीत चंदीला राजस्थान रॉयल्स जेसी राइडर
सौरव गांगुली
रॉबिन उथप्पा
पुणे वारियर्स 13/05/2012
सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स डेविड हसी
अजहर महमूद
गुरकीरत सिंह
पंजाब किंग्स 16/04/2013
अमित मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद भुवनेश्वर कुमार
आर शर्मा
अशोक डिंडा
पुणे वारियर्स 17/04/2013
प्रवीण तांबे राजस्थान रॉयल्स मनोज पांडे
यूसुफ पठान
रेयान टेन डोएशे
कोलकाता नाइट राइडर्स 05/05/2014
शेन वॉटसन राजस्थान रॉयल्स शिखर धवन
मोइजेस हेनरिक्स
केवी शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद 08/05/2014
अक्षर पटेल पंजाब किंग्स ड्वेन ब्रावो
रविंद्र जडेजा
दिनेश कार्तिक
गुजरात लायंस 01/05/2016
एंड्रयू टाई गुजरात लायंस अंकित शर्मा
मनोज तिवारी
शार्दुल ठाकुर
राइजिंग पुणे सुपरजायंट 14/04/2017
सैमुएल बद्री रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पार्थिव पटेल
मिचेल मैक्लेनाघन
रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस 14/04/2017
जयदेव उनादकट राइजिंग पुणे सुपरजायंट बिपुल शर्मा
राशिद खान
भुवनेश्वर कुमार
सनराइजर्स हैदराबाद 06/05/2017
सैम करन पंजाब किंग्स हर्षल पटेल
के रबाडा
संदिप लामिछाने
दिल्ली कैपिटल्स 01/04/2019
श्रेयस गोपाल राजस्थान रॉयल्स विराट कोहली
एबी डिविलियर्स
मार्कल स्टोइनिस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 30/04/2019
हर्षल पटेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हार्दिक पंड्या
कायरन पोलार्ड
राहुल चाहर
मुंबई इंडियंस 26/09/2021
युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स श्रेयस अय्यर
शिवम मावी
पैट कमिंस
कोलकाता नाइट राइडर्स 18/04/2022
राशिद खान गुजरात टाइटंस आंद्रे रसेल
सुनील नरेन
शार्दुल ठाकुर
कोलकाता नाइट राइडर्स 09/04/2023

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles