एशियाई खेल 2026 में महिला क्रिकेट का पूरा शेड्यूल, भारत की नजर फिर स्वर्ण पर

0

नई दिल्ली : जापान के आइची-नागोया में एशियाई खेल 2026 का आधिकारिक उद्घाटन 19 सितंबर से होगा, लेकिन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से ही शुरू हो गई है। महिला क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम इस प्रतियोगिता में अपने खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी। 2023 में चीन में आयोजित एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। ऐसे में इस बार भी भारतीय टीम से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए जानते हैं भारतीय टीम के मुकाबले कब होंगे और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का पूरा कार्यक्रम क्या है।

कब-कब मैदान पर उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम?

एशियन गेम्स 2026 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है. महिलाओं के इवेंट में भारतीय टीम जापान से 18 सितंबर को भिड़ेगी. ये मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे होगा. इसके बाद 20 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल होंगे, जबकि 22 सितंबर को पहले ब्रॉन्ज मेडल का मैच होगा और फिर फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा.

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल
  • 17 सितंबर 2026- बांग्लादेश बनाम चीन, क्वार्टर फाइनल, सुबह 5:30
  • 17 सितंबर 2026- पाकिस्तान बनाम थाईलैंड, क्वार्टर फाइनल, सुबह 10:30
  • 18 सितंबर 20260 श्रीलंका बनाम मलेशिया, क्वार्टर फाइनल, सुबह 5:30
  • 18 सितंबर 2026- भारत बनाम जापान, क्वार्टर फाइनल, सुबह 10:30
  • 20 सितंबर 2026- सेमीफाइनल 1, सुबह 5:30
  • 20 सितंबर 2026- सेमीफाइनल 2, सुबह 10:30
  • 22 सितंबर 2026- ब्रॉन्ज मेडल मैच, सुबह 5:30
  • 22 सितंबर 2026- गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) सुबह 10:30
भारत की नजर स्वर्ण पदक पर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में मजबूत दावेदारी के साथ उतरने की तैयारी में है। हाल ही में टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच गंवाए बिना फाइनल में जगह बनाई और निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी। बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, जबकि गेंदबाजी में श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया है। ऐसे में भारतीय टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा संतुलन नजर आता है।

महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , जी कमलिनी, भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, और नंदनी शर्मा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here