फन रायफल शूटिंग क्लब के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन, गोरी गुर्जर ने जीते दो स्वर्ण पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। इंदौर स्थित बीएसएफ शूटिंग रेंज में आयोजित तीसरी प्री-स्टेट एवं 29वीं मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में भोपाल के फन रायफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में क्लब की प्रतिभाशाली निशानेबाज गोरी गुर्जर ने गर्ल्स वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, पुरुष वर्ग में क्लब के खिलाड़ी एस. के. फाजिल ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। क्लब के दोनों पदक विजेता खिलाड़ी कोच मोहम्मद बिलाल के मार्गदर्शन में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here