गंभीर ने अगरकर को दी विदाई, कहा- इतिहास याद रखेगा योगदान; अश्विन ने भी रखी बात

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का बीसीसीआई की चयन समिति के कार्यकाल अब समाप्त हो गया है। उनकी विदाई पर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने अगरकर के कार्यकाल और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान इतिहास में याद रखा जाएगा। वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने भी गंभीर के पोस्ट पर दिलचस्प अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए अगरकर के कार्यकाल को लेकर अपनी बात रखी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा,”प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही। तीन आईसीसी ट्रॉफियां आपके भरोसे की गवाही देती हैं, जिसमें हमेशा टीम को सर्वोपरि रखा गया। मुझे कहना होगा कि इतिहास आपके योगदान को याद रखेगा। हर चीज के लिए धन्यवाद। आपके भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

अश्विन ने याद किए सीनियर खिलाड़ी, अगरकर की विदाई पर दी प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अजीत अगरकर को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अगरकर के कार्यकाल में सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने का भी जिक्र किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने कहा,”यह तथ्यात्मक रूप से सही ह कि अजीत अगरकर के ऊपर जिम्मेदारी थी और उन्हें कई बड़े फैसले भी अपने कार्यकाल के दौरान लेने पड़े। उन्हें कई सीनियर खिलाड़ियों को हटाना पड़ा, जो आसान नहीं था। मैं भी उनमें से एक सीनियर खिलाड़ी था जिसे उनके कार्यकाल में हटाया गया।” रविचंद्रन अश्विन ने अपना पुराना वक्त याद जरूर किया लेकिन अजीत अगरकर के कार्यकाल की बतौर चीफ सेलेक्टर सराहना भी की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने आगे कहा,”फिर भी उससे दूरी बनाते हुए मैं अगर देखूं कि टीम के साथ उनका सफर कैसा रहा, तो मैं कहूंगा कि वह चयन समिति के एक अच्छे चेयरमैन साबित हुए।”

अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गौतम गंभीर ने जैसा कि अपने पोस्ट में लिखा कि भारत ने अगरकर के कार्यकाल में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतीं। इसमें एक चैंपियंस ट्रॉफी (वनडे) और दो टी20 वर्ल्ड कप शामिल हैं। इसके अलावा टीम इंडिया 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल तक भी उनके कार्यकाल में ही पहुंची थी। इस दौरान टीम इंडिया ने कई सफलताएं हासिल कीं। कई कठिन और बोल्ड फैसलों के लिए उनकी आलोचना भी हुई। मोहम्मद शमी को टीम में जगह नहीं मिलना और सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी से हटाना और टीम से बाहर करना प्रमुख मुद्दे रहे। रोहित शर्मा के भविष्य पर भी इस दौरान कई अटकलें लगी थीं लेकिन सचिव देवजीत सैकिया ने उन सभी को खारिज कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here