गौतम गंभीर ने द्रविड़, लक्ष्मण और अगरकर को दिया जीत का श्रेय, जय शाह को कहा शुक्रिया

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें कही। उन्होंने इस जीत को पूर्व कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को समर्पित किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके साथ ही उन्होंने बीसीसीआई के पूर्व सचिव और मौजूदा आईसीसी प्रमुख जय शाह का भी जिक्र किया और कहा कि जब उनका मुश्किल समय चल रहा था, तब जय शाह ने उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया था। गंभीर ने यह भी साफ कहा कि वह केवल ड्रेसिंग रूम में मौजूद खिलाड़ियों और स्टाफ के प्रति जवाबदेह हैं, न कि सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों के लिए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने साफ शब्दों में कहा, “मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों के लिए नहीं है। मेरी जवाबदेही उस ड्रेसिंग रूम में मौजूद उन 30 लोगों के प्रति है। एक कोच उतना ही अच्छा होता है, जितनी उसकी टीम होती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खिलाड़ियों ने मुझे वह कोच बनाया है, जो आज मैं हूं।” गंभीर ने इस बयान के जरिए टीम के खिलाड़ियों को पूरा श्रेय दिया और कहा कि टीम की मेहनत और एकजुटता की वजह से ही यह ऐतिहासिक सफलता मिली है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले गौतम गंभीर?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने द्रविड़, लक्ष्मण और अगरकर को लेकर कहा, ‘मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करूंगा। राहुल भाई को भारतीय टीम को एक जगह पर लाने के लिए और लक्ष्मण को सीओई में पाइपलाइन बनाने के लिए। अजीत अगरकर ने बहुत आलोचना झेली और बहुत ईमानदारी से काम किया और जय भाई को। जब मैं अपने कार्यकाल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। मैं न्यूजीलैंड और फिर साउथ अफ्रीका से (2024 और 2025 में घरेलू टेस्ट सीरीज में हार) हार गया था तो उन्होंने मुझे फोन किया।’

टीम पहले, व्यक्तिगत उपलब्धियां बाद में: कोच गंभीर का बड़ा संदेश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “सूर्या ने मेरा काम काफी आसान कर दिया। हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, न कि सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियां हासिल करना। हमने कई सालों तक व्यक्तिगत रिकॉर्ड और उपलब्धियों का जश्न मनाया है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि हम उससे आगे बढ़ें।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर ने आगे कहा कि टीम की सफलता ही सबसे बड़ी चीज होती है और उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा, “मैं आप लोगों से भी कहूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें।” उनके मुताबिक टीमवर्क और सामूहिक प्रदर्शन ही किसी भी बड़ी ट्रॉफी जीतने ,की असली कुंजी होती है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here