ट्रक ड्राइवर से हो गई थी लड़ाई, पकड़ लिया था गिरेबान, गौतम गंभीर के साथी खिलाड़ी ने सुनाया डरावना किस्सा

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के गुस्से से हर कोई वाकिफ है। मैदान पर कई बार उन्हें लड़ते देखा गया है। मैदान के बाहर भी उनका स्वभाव ऐसा ही रहता है। इसे लेकर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने दिलचस्प खुलासा किया है। आकाश और गौतम घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेलते थे। दोनों ओपनिंग करते थे। आकाश चोपड़ा ने बताया है कि गौतम गंभीर ने एक ट्रक ड्राइवर से लड़ाई कर ली थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर के साथ अपने रिश्ते और उनके साथ खेलने को लेकर खुलकर बात की। वह यह बताने में नहीं हिचकिचाए कि दोनों दोस्त नहीं हैं। इसके अलावा दिल्ली के ड्रेसिंग रूम की कुछ घटनाओं के बारे बताया। इस दौरान चोपड़ा ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि गौतम गंभीर ने एक ट्रक ड्राइवर से लड़ाई कर ली थी और उसका कॉलर पकड़ लिया था।

नंबर 4 पर खेलते थे सहवाग

आकाश चोपड़ा ने कहा, ” हम कंपीटिटर थे क्योंकि हम एक जगह के लिए लड़ रहे थे। हमारी टीम बहुत अच्छी थी। जब हम खेलते थे, तो कोहली और धवन में से केवल एक को ही खेलने का मौका मिलता था। ऐसी टीम थी। वास्तव वीरू को भी ओपनिंग करने को नहीं मिलता था। वीरू ने चार बल्लेबाज़ी की ताकि हम शिखर और विराट में से किसी एक को 3 पर रख सकें।”

ट्रक ड्राइवर से लड़ाई

आकाश चोपड़ा ने गौतम गंभीर को लेकर कहा, ” हम शुरू से ही कंपीटिटर थे। ईमानदारी से कहूं तो वह दोस्त नहीं था। जोशीला लड़का। अपने काम के मामले में बहुत मेहनती। थोड़ा गंभीर, लेकिन बहुत रन बनाए। वह हमेशा अपनी दिल की बात खुलकर कहता था। स्वभाव से वह बहुत जल्दी गुस्सा हो जाता है। लेकिन हर किसी का कैरेक्टर अलग होता है। गौतम एक ऐसा व्यक्ति है, जिसने एक बार दिल्ली में एक ट्रक ड्राइवर से लड़ाई की थी। वह अपनी कार से उतरा और ट्रक पर चढ़कर ड्राइवर का गिरेबान पकड़ लिया क्योंकि उसने गलत टर्न लिया था और गाली दे रहा था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here