GGW vs UPWW : गुजरात ने यूपी को 208 रन का लक्ष्य दिया; एश्ले गार्डनर ने बनाया अर्धशतक

0

नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के दूसरे मैच में आज गुजरात जायंट्स (GG) और यूपी वॉरियर्स (UPW) आमने-सामने हैं। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जा रहा है। मैच में गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 208 रन का लक्ष्य निर्धारित किया है। यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन डब्ल्यूपीएल में कुछ खास नहीं रहा है. दोनों ही टीम अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं. इस सीजन में दोनों का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करना है.

गुजरात जायंट्स की शुरुआत शानदार रही। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने मिलकर 4.2 ओवर में 41 रनों की मजबूत साझेदारी की। मूनी 13 रन बनाकर इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर बोल्ड हो गईं, जबकि डिवाइन को शिखा पांडे ने कैच आउट कराया। डिवाइन ने 20 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए। इसके बाद अनुष्का शर्मा और एश्ले गार्डनर ने मिलकर 103 रनों की पार्टनरशिप कर गुजरात को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। अनुष्का ने सात चौके की मदद से 30 गेंदों पर 44 रन बनाए. वहीं एश्ले गार्डनर ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 65 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

यूपी वारियर्स की प्लेइंग इलेवन: डिएंड्रा डॉटिन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका सिंह ठाकुर.

गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), डैनी वायट, कनिका आहूजा, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, राजेश्वरी गायकवाड़, काश्वी गौतम, अनुष्का शर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, तितास साधु, रेणुका सिंह ठाकुर, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह और हैप्पी कुमारी.

यूपी वारियर्स का स्क्वॉड: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, फोएबे लिचफील्ड, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, चार्ली नॉट, ड्रिएंड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा शोभना, क्लो ट्रायोन, गोंगाडी तृषा, क्रांति गौड़ और सुमन मीणा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here