ग़ज़ल ख़ान बनीं अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट परिषद की CEO, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को गौरव

0
(NST News) आगरा.  अंतर्राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट परिषद (ICWC) ने भारत की ग़ज़ल ख़ान को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह निर्णय संस्था की वार्षिक आम बैठक (AGM) में लिया गया, जिसमें भारत सहित श्रीलंका, बांग्लादेश, ईरान, केन्या, पाकिस्तान, अफ्रीका, थाईलैंड, नेपाल और UAE जैसे 10 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। ग़ज़ल ख़ान दिव्यांग क्रिकेट में पिछले एक दशक से सक्रिय हैं और उन्होंने वर्ष 2018 में ICWC के साथ सदस्य के रूप में काम शुरू किया था। अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता के दम पर वे अब इस शीर्ष पद तक पहुँची हैं। वे 2014 से व्हीलचेयर क्रिकेट को बढ़ावा देने में जुटी हैं और उनके नेतृत्व में 2019 और 2023 के एशिया कप टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

ग़ज़ल ख़ान ने इस जिम्मेदारी को दिव्यांग खिलाड़ियों की सामूहिक जीत बताया। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ मेरी नहीं, हर उस व्हीलचेयर क्रिकेटर की जीत है जो अपनी सीमाओं को पार कर दुनिया को दिखा रहा है कि ‘दिव्यांगता में भी सामर्थ्य है’।” ग़ज़ल ख़ान को उनके आयोजन कौशल और नेतृत्व के लिए देश-विदेश में सराहा गया है। उनका उद्देश्य है कि व्हीलचेयर क्रिकेट को एक मजबूत अंतरराष्ट्रीय मंच मिले और हर दिव्यांग खिलाड़ी को बराबरी का मौका और सम्मान हासिल हो। ICWC का यह कदम खेलों में समावेशन और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here