गिल और सिराज की वापसी, रेड्डी-जुरेल को झटका: पूर्व क्रिकेटर ने चुना भारत का वनडे स्क्वाड

0

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से होने जा रही है। हालांकि, इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इस बीच कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और पंडित अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं। अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज की बात करें तो कप्तान शुभमन गिल उस समय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

इसी को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित वनडे स्क्वाड चुना है। उन्होंने अपनी टीम से दो ऐसे खिलाड़ियों को बाहर रखा है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा थे। आकाश चोपड़ा ने नितीश कुमार रेड्डी और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में चल रहे ध्रुव जुरेल को अपनी टीम में जगह नहीं दी है।

वनडे टीम में गिल और सिराज की वापसी!

आकाश चोपड़ा के संभावित वनडे स्क्वाड में शुभमन गिल की वापसी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया है। वहीं ऑलराउंडर विकल्प के तौर पर अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा में से किसी एक के चयन की बात कही है। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती और मोहम्मद शमी को आकाश चोपड़ा के संभावित वनडे स्क्वाड में जगह नहीं मिल पाई है।

आकाश चोपड़ा द्वारा चुना गया भारतीय टीम का संभावित वनडे स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रविंद्र जडेजा/अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल
  • पहला वनडे : 11 जनवरी- वडोदरा- दोपहर 1.30 बजे
  • दूसरा वनडे : 14 जनवरी- राजकोट- दोपहर 1.30 बजे
  • तीसरा वनडे : 18 जनवरी- इंदौर- दोपहर 1.30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here