वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में गिल का दबदबा, टॉप-10 भारतीय रन स्कोररों की सूची जारी

0

नई दिल्ली : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से निकले हैं। वह इस चक्र में 1000 रन के आंकड़े के करीब पहुंच चुके हैं और लगातार शानदार फॉर्म में हैं। केएल राहुल लगभग 800 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी 700 से अधिक रन बनाकर अहम योगदान दिया है। इसके बाद यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर का नाम आता है।

युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए भारतीय बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर हैं। गिल ने 14 पारियों में 5 शतक और 1 अर्धशतक की मजज से 950 रन बनाए हैं। 269 उनका सर्वोच्च स्कोर है। केएल राहुल ने 17 पारियों में 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 796 रन बनाए हैं। रविंद्र जडेजा ने 15 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 725 रन बनाए हैं।

700+ रन के साथ चमके यशस्वी जायसवाल

जायसवाल ने 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 17 पारियों में 713 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत ने 11 पारियों में 2 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 528 रन बनाए हैं। वाशिंगटन सुंदर ने 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 13 पारियों में 417 रन बनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here