ग्लेन फिलिप्स ने एक कमाल के कैच के साथ अपने देश को अहम सफलता दिखाई

0

नई दिल्ली: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने दूसरे दिन के अंत तक पांच विकेट खोकर 319 रन बना लिए थे। हैरी ब्रूक 132 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने ओली पोप के साथ 151 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को तोड़ने का श्रेय जाता है ग्लेन फिलिप्स को। फिलिप्स ने एक कमाल के कैच के साथ अपने देश को अहम सफलता दिखाई। टिम साउदी की गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद पोप ने कट शॉट खेला। गेंद की रफ्तार को देखकर नहीं लगा था कि कोई उसे रोक पाएगा। फिलिप ने दाएं और डाइव किया और एक हाथ से कमाल का कैच लपका। हवा में पकड़ा कैच देखकर सभी हैरान रह गए। यहां तक की ओली पोप भी कैच देखकर हैरान रह गए। पोप 77 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here