जिला शालेय तीरंदाजी में प्रांजल जोशी, ईशा जैन, अर्घ शर्मा और निष्ठा सिंह को मिली स्वर्णिम सफलताएं

0

भोपाल। जिला शालेय तीरंदाजी में सेंट जेवियर स्कूल का दबदबा रहा। इस स्कूल केे प्रांजल जोशी, ईशा जैन, अर्घ शर्मा और निष्ठा सिंह ने स्वर्ण पदक जीते हैं। बरखेड़ा भेल स्थित महात्मा गांधी स्कूल के मैदान पर अंडर-17 आयु समूह के बालक वर्ग में प्रांजल जोशी ने स्वर्ण पदक जीता। लिटिल फ्लावर स्कूल के अमन पवार को रजत और मेजबान महात्मा गांधी स्कूल के अभिनाश रावत को कांस्य पदक मिले। इसी आयु समूह के बालिका वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल की ईशा जैन ने पहला स्थान हासिल किया। इसी स्कूल की कशिका सिंह को रजत और एमएलबी की आरती को कांस्य पदक मिला। 14 वर्ष से कम आयु समूह के बालक वर्ग में अर्घ शर्मा ने पीला तमगा अपने नाम किया। जबकि हेमा स्कूल के एमलिक लीव इक्का को रजत और एमएलबी स्कूल के मिलिंद शर्मा को कांसा मिला। बालिका वर्ग में सेंट जेवियर की निष्ठा को स्वर्ण, सेंट फ्रांसेस की वेदिका को रजत और सेंट जेवियर की पावनी को कांस्य पदक मिला है।