20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

ग्रीम स्मिथ भी रह गए पीछे—साउथ अफ्रीकी बैटर ने रचा नया इतिहास

नई दिल्ली: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 8 नवंबर को फैसलाबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम को भले ही निराशा हाथ लगी हो, लेकिन सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। डी कॉक ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक लगाया और इसके साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में एक खास जगह बना ली।

क्विंटन डी कॉक ने फैसलाबाद में खेले गए मुकाबले के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ दिया। डी कॉक अब दक्षिण अफ्रीका की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज़ बन गए हैं। स्मिथ ने वनडे में 196 पारियों में 6989 रन बनाए थे, जबकि डी कॉक उनसे आगे निकल चुके हैं। इस सूची में शीर्ष पर जैक्स कैलिस का नाम है, जिन्होंने 11550 रन बनाए हैं। उनके बाद एबी डिविलियर्स (9427), हाशिम अमला (8113) और हर्शल गिब्स (8094) रन के साथ आगे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में क्विंटन डी कॉक का बल्ला पूरे तीनों मैचों में चमका। लगातार उम्दा प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसी के साथ डी कॉक वनडे क्रिकेट इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ बन गए। इस मामले में उन्होंने एमएस धोनी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। धोनी ने अपने करियर में वनडे फॉर्मेट में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था, और अब डी कॉक भी 7 अवॉर्ड के साथ उनके बराबर पहुंच गए हैं।

तीसरे वनडे की बात करें तो पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पाकिस्तान की इस जीत में लेग स्पिनर अबरार अहमद का बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 27 रन देकर चार विकेट झटके और अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 37.5 ओवर में 143 रन पर सिमट गई। टीम ने अपने आखिरी आठ विकेट मात्र 37 रन के भीतर गंवा दिए। जवाब में पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 144 रन बनाते हुए आराम से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए सैम अयूब ने सबसे अधिक 77 रन की शानदार पारी खेली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles