इंदौर में पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का भव्य स्वागत

0

(NST News) भोपाल. भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मां अहिल्या की नगरी इंदौर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश एमेच्योर कुश्ती संघ और इंदौर ज़िला कुश्ती संघ की ओर से किया गया।इस अवसर पर ओलंपियन एवं अर्जुन अवार्ड विजेता पप्पू यादव पहलवान ने नेतृत्व करते हुए बृजभूषण शरण सिंह का सम्मान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहलवानों, खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और उत्साहपूर्ण नारों के बीच माहौल कुश्ती प्रेम से सराबोर हो गया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह स्वागत न सिर्फ एक व्यक्ति का, बल्कि देश की कुश्ती संस्कृति और परंपरा का सम्मान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here