30.3 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट में डॉ रज़ा एकादश और भेल भोपाल ने दर्ज की जीत

एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति अखिल भारतीय ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गए, जिनमें डॉ रज़ा एकादश और भेल भोपाल की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। दिन के पहले मैच में डॉ रज़ा एकादश ने ग्रीन पैराडाइज एकादश को 47 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ रज़ा एकादश ने 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। कप्तान लोकेश मालवीय ने 55 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अम्बर हसन ने 45 और हृयदेश ने 28 रन जोड़े। ग्रीन पैराडाइज की ओर से योगेश रजक और साबिर खान ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि यश जहांगीर को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीन पैराडाइज एकादश 6 विकेट पर 124 रन ही बना सकी। हमजा रऊफ ने 31, साबिर खान ने 25 और दिव्यांशु यादव ने 20 रन बनाए। डॉ रज़ा एकादश की ओर से रिजवान ने दो विकेट लिए, जबकि जीशान अली, दीपक मालवीय और सरोष को एक-एक विकेट मिला। शानदार बल्लेबाजी के लिए लोकेश मालवीय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार क्रिकेट कोच के डी गुप्ता और अधिवक्ता राहुल मीणा ने प्रदान किया।

दूसरे मुकाबले में भेल भोपाल ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय की टीम को 122 रनों से पराजित किया। भेल भोपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 176 रन बनाए। सुभाष प्रधान ने 48, देवेंद्र नाइक ने 26 और भानु ने 25 रन बनाए। माखनलाल विश्वविद्यालय की ओर से लोकेंद्र सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राधे, संदीप माथुर, विनोद, अरविंद सिंह और गजेंद्र को एक-एक विकेट मिला। जवाब में माखनलाल विश्वविद्यालय की टीम 54 रन पर ऑलआउट हो गई। संदीप माथुर ने 17 और मुन्नालाल ने 8 रन बनाए। भेल भोपाल की ओर से रईश चौरसिया ने तीन विकेट झटके, जबकि दिनेश पटेल और शेखर को दो-दो विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन के लिए रईश चौरसिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर अतुल खरे ने प्रदान किया। प्रतियोगिता का अगला मैच डॉ रज़ा एकादश और राफेल एकादश के बीच प्रातः 8.30 बजे खेला जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook="nationalsports.times" twitter="nstbhopal" youtube="#" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="15780" manual_count_twitter="2290" manual_count_youtube="5445"]

Latest Articles