नेशनल कराते में मध्य प्रदेश ओवरआल चैंपियन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल: राजधानी के सेंट जेवियर स्कूल में 21 दिसंबर को आयोजित 16वीं नेशनल WFSKO ओपन कराते चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश ने ओवरआल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। चैंपियनशिप में देश भर से सात राज्यों से आए 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें मुख्य रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात कर्नाटक से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं भोपाल के सेंट थामस स्कूल की कराटे टीम ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट स्कूल का खिताब जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here