एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ठाकुर हुकुम सिंह स्मृति ग्रीन पैराडाइज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में राफेल एकादश ने रोमांचक मुकाबले में डॉ. रज़ा एकादश को एक विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। स्थानीय ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर खेले गए इस मैच में राफेल एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डॉ. रज़ा एकादश ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। टीम की ओर से रिज़वान ने 42 रन, डॉ. सैयद बासित अली ने 36 रन और कप्तान लोकेश मालवीय ने 26 रनों का योगदान दिया। राफेल एकादश की गेंदबाजी में जितेंद्र सिंह डोडवे ने 2 विकेट लिए, जबकि सुशील पटेल और शिखर नवल को 1-1 सफलता मिली।
156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राफेल एकादश ने संघर्षपूर्ण अंदाज में 19.4 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान मानव ने 35 रन की अहम पारी खेली। प्रशांत ने 24 रन, अंकित गुप्ता ने 22 रन और जितेंद्र सिंह डोडवे ने 20 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. रज़ा एकादश की ओर से सलमान, रिज़वान और दीपक मालवीय ने 2-2 विकेट लिए, जबकि शिवा सिंह और सुमित सिंह को 1-1 विकेट मिला। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जितेंद्र सिंह डोडवे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार बीडीसीए उपाध्यक्ष डॉ. सुशील सिंह ठाकुर, वरिष्ठ क्रिकेटर राजेंद्र राव और पीयूष सिंह बघेल द्वारा प्रदान किया गया।
आज का मैच:
ग्रीन पैराडाइज कप का पहला सेमीफाइनल (डिपार्टमेंटल ग्रुप)
नगर निगम कमिश्नर एकादश बनाम डीआरपी लाइन
समय: प्रातः 8.30 बजे

