GT Vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11, ड्रीम 11 टीम में चुने ये खिलाड़ी

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शनिवार (29 मार्च) को गुजरात टाइटंस (GT) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दोनों टीमों को जीत की तलाश है। मुंबई को पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं गुजरात को हाई स्कोरिंग मैच में पंजाब किंग्स (PBKS)ने हराया था।

मेजबान गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो शुभमन गिल 1 बदलाव कर सकते हैं। अरशद खान की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता था। मोहम्मद सिराज पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। इशांत शर्मा एक विकल्प हैं, लेकिन 1 मैच के आधार पर बदलाव की संभावना नहीं है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शरफेन रदरफोर्ड की जगह ग्लेन फिलिप्स को आजमाया जा सकता है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो कप्तान हार्दिक पंड्या की वापसी तय है। ‘रांची के गेल’ रॉबिन मिंज को बाहर बैठना होगा। पिछले मैच के सरप्राइज पैकेज विग्नेश पुथुर को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कोई और बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन सरप्राइज सेलेक्शन की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

जोस बटलर और रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ियों की मिचेल सैंटनर और पुथुर परीक्षा लेंगे, लेकिन शुरुआती सफलता दिलाने के प्रसिद्ध ट्रेंट बोल्ट पर निगाहें होंगी। वे गुजरात टाइटंस के ओपनर गिल और साई सुदर्शन को परेशान कर सकते हैं। दीपक चाहर नई गेंद से बोल्ट का साथ देंगे।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

पहले बैटिंग: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शरफेन रदरफोर्ड/ ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान/वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा

पहले बॉलिंग: शुभमन गिल, साई सुदर्शन, जोस बटलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान/वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: प्रसिद्ध कृष्णा/ग्लेन फिलिप्स,अनुज रावत, इशांत शर्मा, शरफेन रदरफोर्ड

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

पहले बल्लेबाजी: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), विल जैक्स, नमन धीर, हार्दिक पंड्या, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू।

पहले गेंदबाजी: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर।

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: रोहित शर्मा/विग्नेश पुथुर, रीस टॉप्ले, श्रीजीत कृष्णन, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज।

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर
रयान रिकल्टन।
बल्लेबाज
शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा (उपकप्तान), साई सुदर्शन।
ऑलराउंडर
मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या (कप्तान)।
गेंदबाज
राशिद खान, कैगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, आर साई किशोर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here