ग्वालियर के अर्जुन शर्मा भारतीय सीनियर हॉकी टीम में हुए चयनित, खिलाड़ियों ने दी बधाई

0

ग्वालियर। दर्पण मिनी स्टेडियम का होनहार खिलाड़ी अर्जुन शर्मा का चयन सीनियर भारतीय हॉकी टीम के शिविर के लिए हुआ है। गौरतलब है कि अर्जुन शर्मा ने हॉकी का ककहरा हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर से सीखा और उसके उपरांत राज्य पुरुष हॉकी अकादमी भोपाल में चयनित होकर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

अर्जुन शर्मा देश के सबसे प्रतिष्ठित अब्दुल्ला गोल्ड कप एवं सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द मैच से भी सम्मानित हो चुके हैं, वही देश की सर्वश्रेष्ठ हॉकी टीम एयर इंडिया से भी खेल चुके हैं। वर्तमान में अर्जुन शर्मा स्पोर्ट्स कोटे के तहत ग्वालियर में टी.सी. के पद पर कार्यरत हैं। अर्जुन शर्मा अपनी कलात्मक हॉकी के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन के चयन पर हॉकी प्रशिक्षक अविनाश भटनागर, जोसेफ बाक्सला, हसरत कुरैशी, मनोज परिहार, वीरेंद्र भदोरिया, प्रतापसिंह, शत्रुघ्न सिंह  आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here