खेलो एमपी यूथ गेम्स में ग्वालियर के तलवारबाजों ने जीते नौ पदक

0
Gwalior's swordsmen won nine medals in Khelo MP Youth Games
Gwalior's swordsmen won nine medals in Khelo MP Youth Games

ग्वालियर । भोपाल में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स में ग्वालियर के तलवारबाजों ने नौ पदक (1 गोल्ड, 3 रजत, 5 कांस्य) जीते। कौशल कौरव ने सेवर ब्वॉयज में गोल्ड, हर्षित जादौन ने रजत, फॉइल ब्वॉयज में उस्तत सिंह ने रजत, शुभम शर्मा ने कांस्य जीता। इप्पी ब्वॉयज में निहाल सिंह, आर्यन श्रीवास ने कांस्य, फॉइल गर्ल्स में संस्कृति चौहान ने रजत, इप्पी में हिमांशी परिहार ने कांसा, सेवर गर्ल्स में दिव्य कंवर ने भी कांसा जीता। गेम्स में रवि रावत, एनआईएस कोच प्रशांत गुप्ता और हरीश गुप्ता ने टेक्निकल की भूमिका निभाई। फेंसिंग ग्वालियर के संरक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, सचिव अमित तोमर और पंकज शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here