हमीदिया ने किया ग्रुप टॉप, महाबलि ने फाइनल की ओर बढ़ाया कदम

0
– 30वां आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025

भोपाल: हमीदिया स्पोर्ट्स ने डीजीपी इलेवन को आठ विकेट से हराकर 30वें आईईएस डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 के कार्पोरेट मुकाबलों में ग्रुप टॉप किया है। दिन के दूसरे मैच में महाबलि वारियर्स ने जनचर्चा को सात विकेट से हराकर फाइनल की ओर पहला कदम बढ़ा दिए हैं।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर सोमवार को पहले मैच में डीजीपी इलेवन ने पहले 19.3 ओवर में 141 रन बनाए। इसमें विजय सिंह ठाकुर ने 55 रनों की पारी खेली। हेमंत शाक्य ने 24 और प्रज्ञा व भीम ने 14-14 रनों का योगदान दिया। हमीदिया स्पोर्ट्स की ओर से विशाल कहार ने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। आरपी को भी तीन विकेट मिले। जवाब में हमीदिया ने 18 ओवर में दो विकेट पर जरूरी रन बना लिए। देवेंद्र नायक ने 33, अभिषेक गिरी ने 42 तथा पियूष राज स्क्सेना और मुदस्सर आलम ने क्रमश: 35 और 34 रनों की नाबाद पारी खेली। विशाल मान सरोवर मेन ऑफ द मैच चुने गए। जबकि विजय सिंह ठाकुर आरएनटीयू मोस्ट वेल्युएबल प्लेयर चुने गए। उन्हें कमांडेंट 25वीं बटालियन राजेश चंदेल, डीसीपी रियाज इकबाल और टूर्नामेंट संरक्षक मृगेंद्र सिंह ने पुरस्कृत किया।

दिन के दूसरे मैच में जनचर्चा ने 17.5 ओवर में 115 रन बनाए। पीयूष टंडन ने 28 रन बनाए। महाबलि की ओर से श्रीधर द्विवेदी ने 19 रन देकर चार विकेट लिए। राजेंद्र को तीन विकेट मिले। जवाब में महाबलि ने 12.3 ओवर में मात्र तीन विकेट पर जरूरी रन बना लिए। नागेद्र साहू ने अविजित 39 रन बनाए। राजेंद्र ने 33 तथा लेकेश प्रजापति ने 21 रन बनाए। श्रीजन ने दो विकेट लिए। श्रीधर द्विवेदी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

आज के मैच

राज एक्सप्रेस बनाम जनसंपर्क, सुबह 9.00 बजे से

जनचर्चा बनाम हमीदिया स्पोर्ट्स, दोपहर 12.30 बजे से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here