23 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026

हार्दिक पंड्या की तूफ़ानी पारी, भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 176 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली: कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। दो महीने बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 176 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें हार्दिक पंड्या की नाबाद 59 रनों की शानदार पारी शामिल रही। फिलहाल साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी जारी है और मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है।

ऐसी रही साउथ अफ्रीका की पारी

176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डिकॉक को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में अर्शदीप ने एक बार फिर प्रहार किया और ट्रिस्टन स्टब्स को 14 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद छठे ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल ने कप्तान एडेन मार्करम को 14 रन पर चलता किया। सातवां ओवर लेकर आए हार्दिक पंड्या ने अपनी पहली ही गेंद पर डेविड मिलर को आउट कर दिया। इस तरह 50 रनों के भीतर ही साउथ अफ्रीका अपने चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा बैठी।

ऐसी रही भारत की पारी

कटक टी20 में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही। पहले ही ओवर में शुभमन गिल सिर्फ 4 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए। कुछ देर बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 11 रन बनाकर एनगिडी का शिकार बने। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 40/2 था। सातवें ओवर में तीसरा झटका लगा, जब अभिषेक शर्मा 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा और अक्षर पटेल के बीच एक अच्छी साझेदारी बनने की उम्मीद थी, लेकिन 12वें ओवर में तिलक वर्मा 26 रन पर आउट हो गए। 14वें ओवर में अक्षर पटेल भी 23 रन बनाकर चलते बने। इस तरह भारत ने मध्य ओवरों में लगातार विकेट खोए।

इसके बाद हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के बीच अच्छी साझेदारी हुई. दोनों के बीच 19 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी हुई. लेकिन 18वें ओवर में शिवम दुबे आउट हो गए. शिवम ने 11 रन बनाए. हार्दिक पंड्या ने 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. हार्दिक ने 28 गेंद में नाबाद 59 रनों की पारी खेली. जिसके दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा.

पहले टी20 में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक,  एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, लूथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया.

टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन चुनना सबसे चुनौतीपूर्ण कामों में से एक है। भारत ने इस मैच में संजू सैमसन को मौका नहीं दिया, जबकि कुलदीप यादव और हर्षित राणा भी बाहर रहे। भारत के पूर्ण स्क्वॉड में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका के स्क्वॉड में एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्किया, लुथो सिपामला और ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles