नई दिल्ली : इंडिया ए के आगामी श्रीलंका दौरे से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। पुरुष चयन समिति ने ऑलराउंडर अनुकुल रॉय को इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल किया है। वह हर्ष दुबे की जगह लेंगे। हर्ष दुबे को भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए पहली बार सीनियर टीम में मौका मिला है। श्रीलंका में होने वाली इस त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। यह सीरीज 9 जून से 21 जून 2026 तक दाम्बुला में खेली जाएगी।
त्रिकोणीय शृंखला के लिए इंडिया ए की अपडेट टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कम्बोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय।


