24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर, टॉप पर भारत, ये है पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: करीब एक महीने तक गेंद और बल्ले के बीच चली जबरदस्त जंग के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के 10वें एडिशन का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम तीसरी बार खिताब जीतकर टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बनने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी, जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा।

खिताब किसके नाम होगा यह तो मैच के बाद ही तय होगा, लेकिन जिस पिच पर मुकाबला खेला जाना है, उसे देखते हुए चौकों-छक्कों की बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बने अब तक के सर्वोच्च स्कोर पर। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में दबाव की वजह से ज़्यादा बड़े स्कोर नहीं बने हैं। मजेदार बात यह है कि वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है। उसने 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस में 176 रन बनाए थे। यह स्कोर खिताब जीतने के लिए काफी साबित हुआ। साउथ अफ्रीका को सात रन से हार का सामना करना पड़ा। न्यूज़ीलैंड अकेली ऐसी टीम है, जिसने फाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 170 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और हार झेली है।

2021 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड ने दुबई में 4 विकेट पर 172 रन बनाए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने यह लक्ष्य 19 ओवर में आसानी से हासिल कर अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया था। भारत ऐसी एकमात्र टीम है जिसने फाइनल में दो बार 150 से ज्यादा का टीम स्कोर बनाया है। टीम इंडिया ने 2007 में पहले एडिशन के फाइनल में जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को 157 रन के स्कोर पर 5 रन से हराया था।

टी20 वर्ल्ड कप में सर्वोच्च स्कोर
टीम स्कोर पारी परिणाम बनाम मैदान दिन
इंडिया 176/7 1 जीता साउथ अफ्रीका ब्रिजटाउन 29 जून 2024
ऑस्ट्रेलिया 173/2 2 जीता न्यूजीलैंड दुबई 14 नवंबर 2021
न्यूजीलैंड 172/4 1 हारा ऑस्ट्रेलिया दुबई 14 नवंबर 2021
साउथ अफ्रीका 169/8 2 हारा इंडिया ब्रिजटाउन 29 जून 2024
वेस्टइंडीज 161/6 2 जीता इंग्लैंड ईडन गार्डन 3 अप्रैल 2016
इंडिया 157/5 1 जीता पाकिस्तान जोहान्सबर्ग 24 सितंबर 2007
इंग्लैंड 155/9 1 हारा वेस्टइंडीज ईडन गार्डन 3 अप्रैल 2016
पाकिस्तान 152 2 हारा भारत जोहान्सबर्ग 24 सितंबर 2007

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles