भोपाल. राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में 11 से 15 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप में एलएनसीटी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी हिमांशु घुसर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु ने 55 किलोग्राम वर्ग में राइट-हैंड और लेफ्ट-हैंड दोनों श्रेणियों में जीत दर्ज कर विश्वविद्यालय और प्रदेश का मान बढ़ाया।
राइट-हैंड वर्ग के फाइनल मुकाबले में हिमांशु ने मिजोरम विश्वविद्यालय (आइज़ॉल) के खिलाड़ी को पराजित कर पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद लेफ्ट-हैंड वर्ग के फाइनल में केरल विश्वविद्यालय (कालिकट) के खिलाड़ी को हराकर दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। लगातार दो स्वर्ण जीतने के साथ हिमांशु ने अपनी दमदार पकड़ और तकनीक का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि 55 किलोग्राम वर्ग में हिमांशु घुसर मध्यप्रदेश के प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की।
हिमांशु की इस दोहरी स्वर्णिम उपलब्धि पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अनुपम चौकसे, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. एन.के. थापक, रजिस्ट्रार डॉ. अजीत सोनी, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ. अशोक कुमार राय, आईटी हेड आकाश दुबे, असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॉ. रमेश शुक्ला, डायरेक्टर पंकज कुमार जैन, डॉ. पी.एस. दारा सिंह, मुकेश त्रिपाठी और महेश सिंधिया ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


