22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026

हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18: भोपाल डिवीजन ने नर्मदापुरम को पारी और 69 रन से हराकर 7 अंक बटोरे

एनएसटी न्यूज, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हीरालाल गायकवाड़ ट्रॉफी अंडर-18 बॉयज इंटर डिवीजनल मल्टी डे क्रिकेट टूर्नामेंट में भोपाल डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नर्मदापुरम डिवीजन को पारी और 69 रन से पराजित कर मुकाबले में 7 अंक अर्जित किए। चार दिवसीय यह मैच भोपाल के ओल्ड फ्रेंड्स क्रिकेट मैदान पर खेला गया।

मैच में भोपाल डिवीजन ने अपनी पहली पारी कल के स्कोर 1 विकेट पर 53 रन से आगे बढ़ाते हुए 96 ओवरों में 377 रन बनाकर समाप्त की। टीम की ओर से नैतिक जैन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि आरव मसीह ने 89 रनों का अहम योगदान दिया। नर्मदापुरम डिवीजन की ओर से गेंदबाजी में देव तोमर ने 5 विकेट और युवराज ने 3 विकेट हासिल किए। पहली पारी के आधार पर भोपाल डिवीजन को 299 रनों की विशाल बढ़त मिली।

इसके जवाब में नर्मदापुरम डिवीजन की टीम दूसरी पारी में 93.4 ओवरों में 230 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नर्मदापुरम की ओर से अथर्व दुबे ने 68 रन, पुर्वेश माथनकर ने 59 रन और अथर्व पटेल ने 34 रन बनाए। भोपाल डिवीजन की गेंदबाजी में तेजस पटेल और ओजस शुक्ला ने 3-3 विकेट झटके, जबकि रुद्र प्रताप सिंह तोमर ने 2 विकेट लेकर जीत की नींव मजबूत की।

इस तरह भोपाल डिवीजन ने नर्मदापुरम डिवीजन को पारी और 69 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। शानदार शतकीय पारी के लिए भोपाल डिवीजन के बल्लेबाज नैतिक जैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार एमपीसीए अंपायर अनुज तोतरे एवं अमनदीप बाली, बीडीसीए कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर धाकड़, वरिष्ठ क्रिकेटर सादउद्दीन एवं रियाज फारूखी द्वारा, एमपीसीए सिलेक्टर नितिन कुलकर्णी की उपस्थिति में प्रदान किया गया। यह जानकारी भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles