HMG Cup 2026: सिली पॉइंट ने ऐस क्रिकेट अकादमी को 2 विकेट से हराया

0

NST News, bhopal. बीडीसीए द्वारा आयोजित एचएमजी कप अंडर-15 बॉयज लिमिटेड ओवर इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ डीपीएस क्रिकेट मैदान, नीलबड़ में हुआ। उद्घाटन अवसर पर बीडीसीए अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर खेल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में सिली पॉइंट क्रिकेट अकादमी ने ऐस क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से पराजित किया।

मैच में ऐस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 179 रन बनाए। टीम की ओर से खुशवंत सिंह ने 53 रन, मनमोहन पंडा ने 23 रन और सर्व कामले ने 22 रनों का योगदान दिया। सिली पॉइंट क्रिकेट अकादमी की ओर से युग रघुवंशी, अद्विक पटेरिया और नकुल शर्मा ने दो-दो विकेट हासिल किए।

180 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिली पॉइंट क्रिकेट अकादमी ने 40.4 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से नैतिक शर्मा ने शानदार 83 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि शुभ भटनागर ने 25 रन बनाए। ऐस क्रिकेट अकादमी की ओर से खुशवंत सिंह ने 4 विकेट और मनमोहन पंडा ने 3 विकेट लिए। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए नैतिक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 83 रन बनाने के साथ एक विकेट भी अपने नाम किया। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला एनसीसीसी और लेगेसी क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here