Hockey India award: आरएनटीयू के हाॅंकी खिलाड़ी विवेक सागर,अदिती और सलाहकार समिति के सदस्य अशोक ध्यानचंद सम्मानित

0

भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के हाॅंकी खिलाड़ी विवेक सागर, अदिती महेश्वरी को हॉकी इंडिया ने अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया। आज दिल्ली में आयोजित समारोह की शुरुआत माइलस्टोन अवार्ड्स 2023 से हुई, जिसमें विवेक सागर प्रसाद, को 100 अंतरराष्ट्रीय कैप पूरे करने के लिए एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं जूनियर एशिया कप 2023 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय जूनियर महिला टीम को भी सम्मानित किया गया। इस टीम में आरएनटीयू की अदिती महेश्वरी ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया था। उन्हें दो लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के सलाहकार अशोक ध्यानचंद जी को समारोह में शीर्ष पुरस्कार हॉकी इंडिया मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

सलाहकार व खिलाड़ियों के सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, प्रो -चांसलर डॉ अदिती चतुर्वेदी वत्स, कुलपति प्रो. रजनी कांत, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और जिला खेल अधिकारी रायसेन जलज चतुर्वेदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों और अशोक धायनचंद को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा की यह विश्वविद्यालय सहित प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here