नई दिल्ली: हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप (डिवीजन ए) में शनिवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन के पहले मैच में हरियाणा ने ओडिशा को 4-1 से हराया, जिसमें काजल, सुप्रिया, कप्तान शशि खासा और सादी ने गोल दागे, जबकि ओडिशा की ओर से अमीषा एक्का ने एकमात्र गोल किया। छत्तीसगढ़ ने मध्य प्रदेश को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से मात दी, इससे पहले निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। झारखंड ने पंजाब को 3-1 से हराया, वहीं उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र पर 2-1 से जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई।

