दर्पण हॉकी फीडर सेंटर पर हॉकी प्रशिक्षक परमजीत सिंह सम्मानित

0
Hockey
Hockey

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्थानीय दर्पण मिनी स्टेडियम पर राज्य महिला हॉकी अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक परमजीत सिंह हॉकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्पण हो कि फीडर सेंटर के एन आई एस प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने दर्पण के खिलाड़ियों को जानकारी देते हुए बताया की परमजीत सिंह के प्रशिक्षण में ग्वालियर से कई अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। वही वही परमजीत सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदारी से प्रशिक्षक के बताएं मार्ग पर चलकर फीडर सेंटर से खेल विभाग द्वारा संचालित हॉकी अकादमी में एवं देश की अन्य अकादमी में प्रवेश लेकर आप सभी अपने करियर को नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकते हैं। वहीं राज्य महिला हॉकी अकादमी के प्रबंधक धर्मवीर सिंह भदोरिया ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के माध्यम से अपने आप को फिट रखने और प्रदेश और देश का नाम रोशन करने की बात कही। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत अविनाश भटनागर, श्रीमती संगीता दीक्षित, नरेश डांगरोलिया, सगीर खान आदि ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here